🙏 बैस राजपूत विकास कल्याण राष्ट्रीय समिति मंगरोला मायापुर आपका स्वागत करती है।🙏
परिचय ÷बैस राजपूत विकास कल्याण समिति मंगरोला मायापुर (पंजीकरण क्रमांक 054188080) का गठन मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम1973 के ध 2020 किया गया था समिति की वेबसाइट http://baisrajputvikas.com के नाम से है जिस पर अभी तक के समिति द्वारा बनाए गए सदस्यों की जानकारी एवं समिति के बारे में जानकारियों की प्रविष्ठियां की जा रही है .
समाज से सहयोग की आशा के साथ तथा हमारे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में बैस राजपूत विकास कल्याण समिति द्वारा मगरोला मयापुर में एक सामाजिक भवन निर्माण का संकल्प लिया गया है। यदि संपूर्ण समाज इस संकल्पना को अपना आशीर्वाद, सहयोग और समर्पण प्रदान करे तो यह सामाजिक भवन मगरोला मयापुर जैसे स्थल पर सहज रूप से निर्मित किया जा सकता है। लेकिन यह कार्य आप सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं समाज के सामूहिक सहयोग के बिना संभव नहीं है। इसीलिए समिति आप सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, एवं समाज के हर वर्ग का इस सामाजिक भवन निर्माण हेतु हार्दिक आह्वान करती है तथा सहयोग की आशा एवं अपेक्षा रखती है। 🎯 हमारे प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं: राजपूत समाज में एकता, संगठन एवं जागरूकता को बढ़ावा देना। समाजजनों, सदस्यों एवं युवाओं से आर्थिक व शारीरिक सहयोग प्राप्त कर उसे सामाजिक भवन निर्माण एवं समाजहित के कार्यों में लगाना। युवाओं की ऊर्जा को एकत्र कर, संगठित कर, सामाजिक गतिविधियों में जोशपूर्वक लगाना। समाज के उन जरूरतमंद परिवारों, वृद्धजनों, बालकों एवं बालिकाओं की सहायता करना जो वित्तीय रूप से कमजोर हैं ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
बैस राजपूत विकास कल्याण समिति द्वारा सामाजिक भवन निर्माण के उद्देश्य से शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, सीहोर, भोपाल, देवास, उज्जैन एवं इंदौर जिलों के लगभग 100 सामाजिक गांवों के प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समाज के अभूतपूर्व सहयोग से अब तक 1128 सदस्य बन चुके हैं, और वर्तमान में लगभग 35 ग्रामों में सदस्यता अभियान शेष है, जिसे बहुत ही जल्द पूर्ण किया जाएगा। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के पश्चात, सभी वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं के साथ विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। समिति समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियों एवं सभी सम्माननीय सामाजिक बंधुओं के प्रति उनके अघात प्रेम, सम्मान, विश्वास एवं अभूतपूर्व सहयोग के लिए सह्रदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है।